फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pledge on cleanliness of Ganga on Sparsh Ganga Day

स्पर्श गंगा दिवस पर गंगा की स्वच्छता का लिया संकल्प

Thu, 17 Dec 2020 09:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 09:56 PM IST
विज्ञापन
Pledge on cleanliness of Ganga on Sparsh Ganga Day
स्पर्श गंगा दिवस पर तैयार किए पोस्टर दिखाती छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
स्पर्श गंगा दिवस पर गढ़वालभर में सफाई अभियान के साथ ही गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों से स्पर्श गंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक करने अपील की गई। साथ ही गंगा- यमुना सहित विभिन्न नदियों की स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

गोपेश्वर में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के एनएसएस की छात्राओं ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। विद्यालय के बाहर क्षतिग्रस्त मार्ग को ठीक करने के साथ ही पोस्ट, निबंध, स्लोगन व भाषण प्रतियोगिता के जरिए गंगा को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। इस दौरान प्रधानाचार्य ममता शाह, एनएसएस की जिला समन्वयक डॉ. सुमन ध्यानी, कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी सेमवाल, रेखा भट्ट, ज्योत्सना केडियाल, बीना रानी सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। उधर, रुद्रप्रयाग में भी स्पर्श गंगा दिवस पर सफाई अभियान चलाया गया। राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में स्पर्श गंगा दिवस के अवसर पर एनएसएस की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें गंगा एवं यमुना समेत विभिन्न नदियों की स्वच्छता पर जोर दिया गया। गोष्ठी का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एके तिवारी ने किया। इस मौके पर संगीता रावत, डॉ. बीपी बहुगुणा, डॉ. जेसी रस्तोगी, डॉ. डीएस मेहरा, डॉ. पुष्पांजलि आर्य, डॉ. विजय बहुगुणा, डॉ. बीएल थपलियाल, डॉ. विनय शर्मा, डॉ. भारती, डॉ. अर्चना कुकरेती, रीना चौहान, राहुल राणा, अखिलेश नेगी, पूनम, शीतल, रामेश रमोला आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कर्णप्रयाग/गैरसैंण्/नारायणबगड़ा। स्पीजी कॉलेज में एनएसएस के छात्रों ने अलकनंदा व पिंडर नदी के तटों पर सफाई अभियान चलाकर एक कुंतल कूड़ा एकत्र किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एसआर सिंह, आरसी भट्ट, राधा रावत, नेहा तिवारी, नरेंद्र पंधाल ने विद्यार्थियों को स्पर्श गंगा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उधर गैरसैंण के राइंका भराड़ीसैंण के विद्यार्थियों ने स्पर्श गंगा अभियान के तहत जनजागरूकता रैली निकाली। प्रधानाचार्य एचएल शाह व एनएसएस के प्रभारी भक्त दर्शन, अंबिका, राजेंद्र सिंह, पुष्कर, गिरीश नेगी, हरीश, अंजू ने इस दौरान अपने विचार व्यक्त किए। नारायणबगड़ में स्पर्श गंगा अभियान दिवस पर जीआईसी लोल्टी के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने एक दिवसीय शिविर का आयोजन कर स्वच्छता अभियान चलाया। साथ ही गंगा को स्वच्छ व निर्मल बनाने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी मनोज देवराडी ,प्रधानाचार्य एलएस रावत, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रकाश पुरोहित के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने स्पर्श गंगा अभियान को गति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण में आकाश और पोस्टर प्रतियोगिता में शिवानी अव्वल
नई टिहरी। स्पर्श गंगा दिवस पर शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी (क्वीली) में एनएसएस इकाई की पहल पर विचार गोष्ठी, भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. सुमिता श्रीवास्तव ने गंगा स्वच्छता का महत्व बताते हुए कहा कि नदियां मानव जीवन का अहम हिस्सा है। गंगा स्वच्छता विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में आकाश बिजल्वाण प्रथम, शिवानी द्वितीय और मनीषा बिष्ट तृतीय रही। पोस्टर में शिवानी प्रथम, सिमरन गुसाईं द्वितीय और किरनदीप व अंजली संयुक्त रूप से तृतीय रही। निर्णायक मंडल में प्रो. अरुण कुमार सिंह, डा. विवेकानंद भट्ट शामिल रहे। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. राम भरोसे , डा. बंदना सेमवाल, डा. मुकेश सेमवाल, अंकित कुमार, नरेश रावत, सुनीता, मूर्ति, राजेंद्र उपस्थित रहे। ब्यूरो

राइंका उडामांडा में चलाया सफाई अभियान
पोखरी। राजकीय इंटर कॉलेज उडामांडा में एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने सफाई अभियान चलाया। इस दौरान विद्यालय के आसपास सफाई की गई। प्रधानाचार्य डीएस बिष्ट ने कहा कि स्पर्श गंगा कार्यक्रम के तहत गंगा और उसकी सहायक नदियों की सफाई के साथ ही आपने आसपास भी सफाई रखनी जरूरी है। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी ब्रह्मानंद किमोठी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed