फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Please explain the reason for rejecting the application.

Chamoli News: आवेदन निरस्त करने का कारण जरूर स्पष्ट करें

Tue, 28 Apr 2026 05:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 28 Apr 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
Please explain the reason for rejecting the application.
फोटो
विज्ञापन


ऋण आवेदन निरस्त करने पर जिलाधिकारी हुए नाराज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की समीक्षा बैठक की। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ऋण आवेदनों के निरस्तीकरण का कारण स्पष्ट न करने पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि आवेदन निरस्त करने में कारण जरूर स्पष्ट होना चाहिए।


जिला सभागार में आयोजित बैठक में ऋण योजनाओं, कम ऋण जमा अनुपात (सीडी रेशियो), प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सरकार प्रायोजित ऋण योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही सभी समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह में करें। डीएम ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आय बढ़ाने के लिए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को किसान क्रेडिट कार्ड वितरण में तेजी लाने, लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने और इससे किसानों को जोड़ने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को सीडी रेशियो में सुधार लाने, विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लीड बैंक मैनेजर डीएस गर्व्याल ने योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस मौके पर सीडीओ डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डीडीओ केके पंत, नाबार्ड एजीएम श्रेयांश जोशी, आरबीआई एलडीओ रजनीश सैनी, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़, एनआरएलएम से संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed