फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Players arriving for skiing training in Auli

औली में स्कीइंग के प्रशिक्षण के लिए पहुंच रहे खिलाड़ी

Sun, 20 Feb 2022 06:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
Players arriving for skiing training in Auli
औली में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते विभिन्न राज्यों से पहुंचे स्कीइंग खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR
औली में गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) की ओर से आयोजित स्कीइंग कोर्स के तहत खिलाड़ी स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस बार औली में अच्छी बर्फबारी होने से स्कीइंग के खिलाड़ी भी उत्साहित हैं। विभिन्न राज्यों से भी खिलाड़ी यहां आकर स्कीइंग का कोर्स करने के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

अभी तक जीएमवीएन औली में दस कोर्स का संचालन कर चुका है। स्कीइंग प्रशिक्षक प्रदीप मंद्रवाल ने बताया कि औली में स्कीइंग के लिए पर्याप्त बर्फ जमी है। यहां विभिन्न राज्यों से स्कीयर्स स्कीइंग के लिए पहुंचे हुए हैं। स्कीइंग के सात और 14 दिवसीय कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। मौसम ने साथ दिया तो स्कीइंग के प्रशिक्षण के लिए बाहरी राज्यों से खिलाड़ी औली पहुंचते रहेंगे। इस बार औली में हुई भारी बर्फबारी से गौरसों बुग्याल और दस नंबर टावर से जीएमवीएन के गेस्ट हाउस तक अच्छी बर्फ है। इससे यहां स्कीइंग के प्रशिक्षण में कोई दिक्कत नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed