फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Plastic bottle cutting machine installed in Ghangharia

Chamoli News: घांघरिया में लगी प्लास्टिक बोतल कटिंग की मशीन

Fri, 28 Jul 2023 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 28 Jul 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
Plastic bottle cutting machine installed in Ghangharia
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। हेमकुंड साहिब और फूलों की घाटी ट्रैक के प्रमुख पड़ाव घांघरिया में प्लास्टिक बोतल सरेडर मशीन लगाई गई है। यह मशीन प्लास्टिक की बोतलों को काट कर पतला (चिप्स के आकार) कर देती है। इससे प्लास्टिक को बेचने के लिए ले जाने में आसानी होती है। पर्यावरण विकास समिति (ईडीसी) की पहल पर यह मशीन लगाई गई है। अभी तक यात्रा मार्ग से प्लास्टिक की बोतलों को एकत्रित कर घोड़े खच्चरों से पुलना तक पहुंचाया जाता था और बोतलों को कांपेक्ट किया जाता था। ढुलान में अधिक पैसा खर्च होने से ईडीसी को बोतलों को बेचने पर कोई लाभ नहीं होता था। अब घांघरिया में मशीन लगने से प्लास्टिक की बोतलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट दिया जाएगा जिससे बोतलों के टुकड़ों को पुलना तक पहुंचाने में खर्च काफी कम हो जाएगा। ईडीसी भ्यूंडार के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के आर्थिक सहयोग से प्लास्टिक बोतल सरेडर मशीन लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed