फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Plants were not allowed to raise the forest department from nursery

नर्सरी से वन विभाग को नहीं उठाने दिए पौधे

Sat, 04 Jul 2020 06:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Plants were not allowed to raise the forest department from nursery
नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत नर्सरी से शनिवार को वहां के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने वन विभाग की टीम को पौधे नहीं लेने दिए। 15 माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने टीम को बैरंग लौटा दिया।
विज्ञापन

इन दिनों वन विभाग जगह-जगह पौधरोपण कार्य कर रहा है। इसी के तहत विभाग की टीम नर्सरी से पौधे लेने गई थी लेकिन कर्मियों ने उन्हें पौधे नहीं लेने दिए। नर्सरी कर्मचारी अनीता देवी, विक्रम सिंह, त्रिलोक आदि ने कहा कि उनको 15 महीने से वेतन नहीं मिला है। लॉकडाउन के कारण अब भुखमरी की नौबत आ गई है। विभाग को कई बार अवगत करा चुके हैं लेकिन वेतन नहीं दिया जा रहा। उधर इस मामले में वन क्षेत्राधिकारी नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क धीरेश चंद्र बिष्ट का कहना है कि नर्सरी में कार्यरत 12 श्रमिकों को पिछले साल अप्रैल माह से हटाकर नर्सरी बंद कर दी गई थी। वहां पिछले साल से 35000 पौधे हैं, जिनको लेने के लिए टीम गई थी, लेकिन उनको लेने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed