फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pilgrims facing traffic jam on Badrinath Highway

बदरीनाथ हाईवे पर तीर्थयात्री कर रहे जाम का सामना

Sat, 28 May 2022 09:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims facing traffic jam on Badrinath Highway
बदरीनाथ हाईवे पर कई स्थानों पर तीर्थयात्रियों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। जोशीमठ के समीप विष्णुप्रयाग से पटमिला तक जगह-जगह मार्ग संकरा होने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यहां टैय्या पुल, बल्दौड़ा और पटमिला नामक स्थान पर बार-बार जाम लग रहा है।
विज्ञापन

हाईवे पर कई जगह ऑलवेदर रोड परियोजना का काम चल रहा है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने यात्रा के मद्देनजर जहां हिल कटिंग हुई है वहां हाईवे पर डामर बिछा दिया है। पटमिला में करीब 300 मीटर हिस्से में ऑल वेदर रोड का कार्य शुरू नहीं हुआ है, यहां मार्ग संकरा होने के कारण दोनों ओर से जाम की स्थिति बन रही है। टैय्या पुल के समीप ऑलवेदर रोड के कार्य से हाईवे बेहद खराब स्थिति में है। जोशीमठ से मारवाड़ी और जोशीमठ से हेलंग के बीच मार्ग पर दिनभर जाम की स्थिति बन रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed