{"_id":"66cb2178d5d844956605a99c","slug":"pigs-at-night-and-monkeys-during-the-day-are-causing-damage-to-crops-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107756-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: रात को सुअर और दिन में बंदर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: रात को सुअर और दिन में बंदर फसलों को पहुंचा रहे नुकसान
Sun, 25 Aug 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 25 Aug 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
प्रभारी सचिव ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। चमोली जिले के प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी ने विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सचिव के सम्मुख जंगली जानवरों की ओर से फसलों को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। कहा कि रात को जंगली सुअर तो दिन में बंदर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके साथ ही कई समस्याएं भी रखीं। उन्होंने अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
जिले के तीन दिवसीय भ्रमण पर पहुंचे सचिव ने दशोली ब्लॉक के कोटेश्वर गांव में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बणद्वारा में सिंचाई नहर की मरम्मत, जड़ी-बूटी-बणद्वार सड़क की मरम्मत, जीआईसी बैरागना में खाली पड़ी 400 नाली भूमि पर खेल मैदान बनाने की मांग भी रखी। इसके बाद सचिव ने जीआईसी व प्राथमिक विद्यालय बैरागना का निरीक्षण करते हुए नई शिक्षा नीति लागू करने के संदर्भ में प्राचार्य, प्रोफेसर, प्रधानाचार्य व शिक्षा अधिकारियों से विचार विमर्श किया। सचिव ने विद्यालयों में वोकेशनल ट्रेनिंग को अनिवार्य रूप से प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में पौधरोपण भी किया। सहायक प्रबंधक को औद्योगिक संस्थान कालेश्वर में खाली प्लाट जरूरतमंदों को देने के निर्देश दिए। इस दौरान डीडीओ सुशील डोभाल, एपीडी केके पंत, नायब तहसीलदार दीप्ति शिखा और मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे।