फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Physical education department became the winner in Kho-Kho

Chamoli News: खो-खो में शारीरिक शिक्षा विभाग बना विजेता

Fri, 29 Aug 2025 06:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 29 Aug 2025 06:13 PM IST
विज्ञापन
Physical education department became the winner in Kho-Kho
फोटो
विज्ञापन

थलीसैंण। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर राठ महाविद्यालय पैठाणी में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान खो-खो प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग टीम विजयी रही।

प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार नेगी ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्राचार्य ने कहा कि खेल आज के समय की जरूरत है। खेल शारीरिक मजबूती के साथ मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. गोपेश कुमार सिंह ने कहा कि मेजर ध्यानचंद से युवा छात्र-छात्राओं को प्रेरणा लेनी चाहिए। क्रीड़ा सचिव डॉ. मंजीत सिंह भंडारी ने बताया कि इस दौरान हुई क्रॉस कंट्री दौड़ में अर्जुन चौहान प्रथम, करण सिंह द्वितीय और कमलेश रावत तृतीय स्थान रहे। वहीं खोखो प्रतियोगिता में शारीरिक शिक्षा विभाग की टीम विजयी रही। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कला संकाय विजेता और शारीरिक शिक्षा विभाग उप विजेता रहा। विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राम सिंह नेगी, राजकुमार पॉल, डॉ. श्याम मोहन सिंह, वंदना सिंह, डॉ. राजीव दुबे, डॉ. वीरेंद्र चंद, डॉ. देव कृष्ण थपलियाल आदि मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed