फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pharmacist passes away, market remains closed in mourning

Chamoli News: हृदयगति रुकने से फार्मासिस्ट का निधन

Tue, 23 Apr 2024 05:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 23 Apr 2024 05:47 PM IST
विज्ञापन
Pharmacist passes away, market remains closed in mourning
गैरसैंण। फार्मासिस्ट व मेहलचौरी निवासी महावीर रावत (42) पुत्र बाग सिंह रावत का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। शोक में मेहलचौरी का बाजार बंद रहा। महावीर का मेहलचौंरी में मेडिकल स्टोर था। मृतक के भाई व जिला पंचायत सदस्य बलवीर रावत ने बताया कि सीने में दर्द होने की शिकायत पर महावीर को रात आठ बजे रानीखेत ले जाया गया। जहां रास्ते में उनकी मौत हो गई। विधायक अनिल नौटियाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, दानसिंह दानू, ब्लॉक प्रमुख शशि सौरियाल, डाॅ. अवतार नेगी, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहनसिंह, भाजपा नेता जगमोहन कठैत व मेहलचौरी के व्यापारियों ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। संवाद
विज्ञापन



व्यापारियों ने इलाज के लिए जुटाई दस लाख की धनराशि
नारायणबगड़। बीते 13 अप्रैल को नलगांव-कफोली मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर से चोटिल हुई नलगांव की पूनम रावत देहरादून के एक निजी अस्पताल में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। हादसे में घायल पूनम के सिर का ऑपरेशन होना है। आर्थिक रूप से कमजोर पूनम की व्यापारियों ने आर्थिक मदद की है। व्यापार संघ के अध्यक्ष जयवीर सिंह कंडारी सहित अन्य व्यापारियों ने कहा कि पूनम की मदद के लिए लोगों ने 10 लाख की धनराशि जुटाई है। इस पर पूनम के पति शिशुपाल ने लोगों का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन



बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग

गैरसैंण। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बंदर व लंगूरों के उत्पात से लोग परेशान हैं। डुंग्री के पूर्व प्रधान सुरेश सिरस्वाल, सुरेंद्र खत्री, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र आर्य, पूर्व उप ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. अवतार नेगी, रोहिड़ा के प्रताप गढ़वाली ने कहा कि एक ओर जहां बंदर खेती को क्षति पहुंचा रहे हैं। वहीं घरों में घुसकर खाद्य सामग्री भी उठा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से बंदरों को पकड़ कर क्षेत्र से बाहर करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed