फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   PG Diploma in Eco-tourism to start from upcoming session at Gopeshwar campus

गोपेश्वर परिसर में आगामी सत्र से शुरू होगा पीजी डिप्लोमा इन ईको टूरिज्म

Fri, 09 Oct 2020 08:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
PG Diploma in Eco-tourism to start from upcoming session at Gopeshwar campus
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने शुक्रवार को विवि के गोपेश्वर परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा तैयारी के साथ-साथ महाविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया। कुलपति प्रो. ध्यानी ने कहा कि गोपेश्वर परिसर में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे, जिनमें से पीजी डिप्लोमा इन ईको टूरिज्म आगामी शिक्षा सत्र से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. ध्यानी ने कहा कि गोपेश्वर परिसर में 20 करोड़ की लागत से वाणिज्य भवन एवं प्रेक्षा गृह निर्माणाधीन है। जल्द ही गोपेश्वर महाविद्यालय की परिसंपत्ति श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में हस्तांतरित की जाएंगी। गोपेश्वर परिसर को मास्टर प्लान के तहत विवि का आदर्श परिसर बनाया जाएगा। गोपेश्वर परिसर के लिए 85 नए पदों की स्वीकृति के लिए शासन से वार्ता चल रही है। गोपेश्वर परिसर को खास तौर पर शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने छात्रों से संबंधित कई समस्याओं को कुलपति के सामने रखा। इस मौके पर डा. एमके उनियाल, डा. अखिलेश कुकरेती, डा. गिरधर जोशी, डा. ललित तिवारी, डा. मनीष डंगवाल, डा. पूजा राठौर, मीडिया कोआर्डिनेटर डा. दर्शन नेगी, छात्र संघ महासचिव कैलाश बिष्ट मौजूद रहे। वहीं कुलपति प्रो. पीपी ध्यानी ने पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में भी वार्षिक परीक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों एवं अन्य विषय खोलने के प्रस्ताव पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्राचार्या प्रो. पुष्पा नेगी, परीक्षा प्रभारी डा. आशा देवी, डा. दलीप सिंह बिष्ट, डा. एनपी नैथानी, डा. विष्णु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed