फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Petrol supply stalled in Gopeshwar for five days

पांच दिन से गोपेश्वर में पेट्रोल की आपूर्ति ठप

Sat, 15 Jan 2022 09:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Petrol supply stalled in Gopeshwar for five days
गोपेश्वर पेट्रोल पंप। - फोटो : GOPESHWAR
गोपेश्वर। पांच दिनों से गोपेश्वर नगर क्षेत्र में पेट्रोल की किल्लत बनी हुई है। पेट्रोल पंप में तकनीकी गड़बड़ी से यह दिक्कत आ रही है। लोग वाहनों में तेल भरवाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं।
विज्ञापन

गोपेश्वर स्थित पेट्रोल पंप पर 11 जनवरी से पेट्रोल डीजल की आपूर्ति बंद हो गई थी। डीजल की आपूर्ति तो शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी पेट्रोल नहीं मिल पा रहा है। गोपेश्वर में चलने वाले निजी और यात्री वाहनों के साथ ही दुपहिया वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गोपेश्वर और आसपास के इलाकों से लोग तेल भरवाने पंप पर जा रहे हैं, लेकिन वहां से बैरंग लौट रहे हैं। गोपेश्वर में जीएमवीएन का एक ही पेट्रोल पंप है, जिसके चलते लोगों को तेल भरवाने के लिए चमोली से आगे क्षेत्रपाल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी शशि कला फरस्वाण ने बताया कि पंप में गड़बड़ी आने से तेल की आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। यह तकनीकी गड़बड़ी है, पंप से डीजल की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, रविवार सुबह तक पेट्रोल की आपूर्ति भी सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed