{"_id":"6a0c6a2dcc3cd5eb1105d10d","slug":"petrol-started-being-available-at-pumps-relief-was-provided-gopeshwar-news-c-53-1-sdrn1039-122807-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पंपों पर मिलने लगा पेट्रोल, मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पंपों पर मिलने लगा पेट्रोल, मिली राहत
Tue, 19 May 2026 07:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 19 May 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
श्रीनगर। सोमवार को दो प्रमुख पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। अब मंगलवार सुबह जैसे ही तेल की आपूर्ति बहाल हुई वैसे ही एनआईटी के समीप स्थित जीएमवीएन पंप पर पेट्रोल के लिए वाहनों की लाइन लग गई।
जीएमओयू पेट्रोल पंप पर सोमवार सुबह से ही पेट्रोल-डीजल मिलना बंद हो गया था। वहीं जीएमवीएन पेट्रोल पंप पर भी पेट्रोल समाप्त हो गया था। जीएमवीएन पेट्रोल पंप के प्रबंधक नीलकमल कपरवाण ने बताया कि अब मंगलवार सुबह टैंकर पहुंचने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। पंप पर 11 हजार लीटर पेट्रोल और 11 हजार लीटर डीजल पहुंचा है। लोगों को जरूरत के अनुसार पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। वहीं जीएमओयू पेट्रोल पंप के प्रभारी जितेंद्र पुंडीर ने बताया कि मंगलवार दोपहर से सभी को पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। रविवार के अवकाश के कारण कंपनी को भुगतान में देरी होने से सोमवार को टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाया था। संवाद