{"_id":"68137bde579e7eaec108a91f","slug":"perform-your-duties-with-the-spirit-of-atithi-devo-bhava-dgp-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-112129-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिथि देवो भव: की भावना के साथ करें कर्तव्यों का निर्वहन : डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिथि देवो भव: की भावना के साथ करें कर्तव्यों का निर्वहन : डीजीपी
Thu, 01 May 2025 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 May 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
गोपेश्वर। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने बदरीनाथ धाम में सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन, दर्शन पंक्ति सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीजीपी ने निर्देश दिए कि ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी व अधिकारी श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भव: की भावना के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले डीजीपी दीपम सेठ बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं ऐसी बनाएं जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव मिले और वे सकारात्मक संदेश लेकर जाएं। बुजुर्ग, दिव्यांग व बीमार श्रद्धालुओं के लिए मंदिर समिति से समन्वय बनाकर उनके दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था बनाएं। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों व आईटीबीपी जवानों से सीधा संवाद किया और ड्यूटी से संबंधित चुनौतियों के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन, पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद