फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People took to the streets to appoint doctors, the market remained closed

Chamoli News: डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए सड़कों पर उतरे लोग, बाजार रहा बंद

Tue, 12 Mar 2024 09:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 12 Mar 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets to appoint doctors, the market remained closed
फोटो
विज्ञापन

गैरसैंण के उप जिला अस्पताल में तैनाती की उठाई मांग
कहा- विशेषज्ञ डॉक्टर न होने से उपचार के लिए जाना पड़ता है कुमाऊं
संवाद न्यूज एजेंसी
गैरसैंण। तहसील मुख्यालय पर संचालित उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने रामलीला मैदान से लेकर बाजार में जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। उन्होंने जल्द अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग उठाई और सीएम को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में व्यापारी भी शामिल हुए जिस कारण बाजार दोपहर तक बंद रहा।

व्यापार संघ के आह्वान पर सोमवार को करीब 11 बजे लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि गैरसैंण के अस्पताल को उप जिला अस्पताल तो बना दिया गया लेकिन अस्पताल में एक भी विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात नहीं किया गया है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए कुमाऊं के रानीखेत सहित अन्य अस्पतालों में जाना पड़ता है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोगों ने अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग, हड्डी रोग, रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, फिजीशियन तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ की तैनाती की मांग की। इसके बाद मुख्य बाजार, डाकबंगला रोड़ होते हुए तहसील तक जुलूस निकाला और प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश पल्लव के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपकर जल्द मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि व्यापारियों ने आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया था जिस कारण सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर दो बजे तक दुकानें बंद रखीं। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, अजय किशोर, शकुंतला देवी, सरोज शाह, कुंवर रावत, मुकेश ढौंडियाल, बीरेंद्र आर्य, संजय, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष दान सिंह नेगी, मोहन भंडारी, प्रदीप कुंवर, सुरेंद्र धीमन सहित ममंद गडोली, तोली, बीना समेत 24 दर्जन से अधिक ममंद की महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed