{"_id":"60995b938ebc3ecd8c08a3fe","slug":"people-showed-enthusiasm-to-get-corona-vaccine-gopeshwar-news-drn3784457150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का टीका लगाने के लिए लोगों में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का टीका लगाने के लिए लोगों में दिखा उत्साह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चमोली जनपद में सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू हो गया है। इस आयु वर्ग में जिले के लिए 1.68 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में जिले को कोरोना की 6000 वैक्सीन मिली हैं। सोमवार को गोपेश्वर, कर्णप्रयाग और थराली में टीकाकरण के लिए लगे कैंपों में 842 लोगों ने टीकाकरण करवाया। जिनमें से पीजी कॉलेज में 204, कर्णप्रयाग में 184 और थराली में 179 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। टीका लगाने के लिए पहले दिन सेंटरों पर लोगों की खूब भीड़ उमड़ी।
मंगलवार से जिले के सभी नौ ब्लॉक में 36 सेंटरों पर वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने गोपेश्वर पीजी कॉलेज और कलक्ट्रेट परिसर में संचालित वैक्सीनेशन कैंप में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मंगलवार से जिले के सभी नौ ब्लॉक में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। जो लोग वैक्सीन के लिए आरोग्य सेतु या कोविन पर पंजीकरण करवा चुके हैं, उन्हें नियमानुसार कैंपों में बुलाया जा रहा है, जिससे केंद्रों पर भीड़ न लगे। पहले चरण में मीडिया कर्मियों और विभागीय कर्मियों का टीकाकरण किया गया। वहीं, डीएम ने आपदा प्रबंधन कार्यालय के समीप होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए तैयार किए जा रहे मेडिकल किट का निरीक्षण भी किया। प्रतिदिन आठ लोगों की टीम मेडिकल किट बनाने के लिए लगाई गई है।
टीकाकरण के लिए कराया पंजीकरण
कर्णप्रयाग/थराली। पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में बने वैक्सिनेशन सेंटर में सोमवार को 18 से 44 वर्ष तक के लोगों ने टीकाकरण कराया। उपजिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार (आज) को भी टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए करीब दो बजे साइट खुलते ही 200 लोगों ने अपना पंजीकरण करवा दिया। उन्होंने बताया कि ट्रामा सेंटर में 45 वर्ष से अधिक आयु के 243, गौचर में 130 और नौटी सेंटर पर 170 से अधिक लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। वहीं थराली के सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में 179 लोगों को कोविशील्ड की पहली डोज दी गई जबकि पंजीकरण 200 लोगों ने कराया था। टीकाकरण प्रभारी विमला शर्मा ने बताया कि 10 बजे से 12 बजे के बीच काफी भीड़ एकत्र हो गई थी, जिसे पीआरडी जवानों ने हटाकर लाइन लगवाई। 12 बजे के बाद कम लोग ही वैक्सीन लगाने आए।
विज्ञापन
टिहरी : तीन केंद्रों पर एक हजार लोगों को लगा टीका
नई टिहरी। जिले में 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों को पहले चरण में तीन सेंटरों पर टीके लगाए गए। पहले दिन एक हजार लोगों को टीका लगाया गया। नई टिहरी जिला पंचायत सभागार, जीआईसी चंबा और गंगा रिजार्ट मुनिकीरेती में वैक्सीनेशन हुआ। सुबह से ही लोगों का सेंटरों पर पहुंचना शुरू हो गया था। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और टाइम शेड्यूल के बावजूद लोग वैक्सीन लगाने के लिए लंबी कतार में दिखे। जिला पंचायत कोविड सेंटर में एक बार सर्वर भी फेल हो गया, जिससे लोगों को देर तक इंतजार करना पड़ा। यहां पहुंचे टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, एकता मंच के संयोजक आकाश कृषाली, पूर्व प्रमुख बेबी असवाल ने लोगों से शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की। तीनों सेंटरों पर वैक्सीनेशन के लिए मंगलवार (आज) को भी आनलाइन स्लॉट फुल हो चुके हैं। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि टीकाकरण के लिए 11 केंद्र बनाए हैं। जल्द ही अन्य केंद्रों को एक्टिव किया जाएगा। एसीएमओ डा. दीपा रूवाली ने बताया कि पहले दिन तीन केंद्रों पर एक हजार लोगों का टीकाकरण किया गया।
उत्तरकाशी में 600 को लगी खुराक
उत्तरकाशी। यहां तीन केंद्रों पर एक हजार के सापेक्ष कुल 895 को टीके की पहली डोज दी गई। सोमवार से शुरू हुए टीकाकरण के लिए जिला प्रशासन ने मुख्यालय स्थित बालिका इंटर कॉलेज में दो और नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक टीकाकरण केंद्र पर खास इंतजाम किए हैं। मुख्यालय स्थित बालिका इंटर कॉलेज में टीकाकरण के लिए कोविड-19 पोर्टल या आरोग्य सेतु एप आदि निर्धारित पंजीकरण प्लेटफार्म पर पंजीकरण और शेड्यूल बुक कराने वालों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही टीकाकरण के बाद आधे घंटे तक सभी को निगरानी में रखा जा रहा है। वॉर रूम से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम तक बालिका इंटर कॉलेज के दो केंद्रों पर कुल 600 के सापेक्ष 540 और नौगांव में 400 के सापेक्ष 355 लोगों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई गई।