फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People of Ravigram troubled by wildlife

वन्य जीवों से परेशान रविग्राम के लोगों का हंगामा

Wed, 08 Sep 2021 07:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
People of Ravigram troubled by wildlife
रविग्राम में भालू ने दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं जंगली जानवरों के हमले से गुस्साए रविग्राम के लोगों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए अस्पताल परिसर में ही हंगामा किया। उन्होंने जल्द भालू और जंगली जानवरों से निजात न दिलाने पर 10 सितंबर को जोशीमठ में चक्का जाम की चेतावनी दी।
विज्ञापन

देवेश्वरी भुजवाण पत्नी चरण सिंह भुजवाण (44 साल) निवासी रविग्राम सुबह खेत में जा रही थी। तभी अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। कुछ समय बाद ही व्यापारी नरेंद्र लाल (52 साल) निवासी रविग्राम जोशीमठ बाजार जा रहे थे तो उन पर भी भालू ने हमला कर दिया। दोनों लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को घर भेज दिया गया, जबकि दूसरे व्यक्ति का उपचार चल रहा है। वहीं घटना के बाद रविग्राम के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिसर में वन विभाग के खिलाफ हंगामा किया। लोगों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए भालू से निजात दिलाने की मांग की। वार्ड सदस्य समीर डिमरी ने कहा कि तीन महीने से यहां भालू की दहशत बनी है। शाकांबरी भुजवाण और विक्रम भुजवाण ने कहा कि जंगली जानवरों के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिनदहाड़े भालू राह चलते लोगों पर हमला कर रहा है। वहीं गुलदार की दहशत भी बनी हुई है।
विज्ञापन

पिंजरे की व्यवस्था की
रेंजर चेतना कांडपाल ने कहा कि भालू को पकड़ने के लिए पिंजरे की व्यवस्था की गई है। टीम क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है। भालू को बेहोश कर दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए उच्चाधिकारियों से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed