{"_id":"5dff9c268ebc3e87f440c87b","slug":"people-of-muslim-community-came-in-support-of-citizenship-law-gopeshwar-news-drn33025181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून के समर्थन में आए मुस्लिम समुदाय के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिकता कानून के समर्थन में आए मुस्लिम समुदाय के लोग
विज्ञापन
नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रविवार को नंदप्रयाग में रैली निकाली गई। रैली में मुस्लिम समुदाय के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून की पुरजोर वकालत की।
नगर पंचायत अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जाने बिना कुछ लोग देश में भय का माहौल पैदा कर रहे हैं। कानून के खिलाफ लोगों को भड़काया जा रहा है, जिससे आज देश हिंसा की आग में जल रहा है। स्थानीय निवासी अखिल फारुखी अहमद ने कहा कि मुसलमानों को नागरिकता कानून पर भरोसा करना चाहिए। कुछ लोग कानून को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं, जबकि यह कानून हमारे लिए मजबूत आधार है।
रैली में जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, कर्नल हरेंद्र रावत, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, डा. सौरभ वैष्णव, खिलाफ सिंह, अखिल फारुखी अहमद, इरफान फारुखी, मोहम्मद कालू, पूर्व प्रधान नरेंद्र तोपाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष तारा रौतेला, हरीश रौतेला, विक्रम रौतेला, किरन रौतेला, वीरेंद्र कठैत, भाजयुमो अध्यक्ष विकास सती आदि मौजूद थे।