फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People jumped with joy when the bus arrived for the first time

पहली बार बस पहुंची तो खुशी से झूमे लोग

Sat, 27 Nov 2021 07:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
People jumped with joy when the bus arrived for the first time
चमोली के जखोला गांव में पहली बार वाहन पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया चालक व वाहन का फूल-मालाओं से स्? - फोटो : GOPESHWAR
लंबे इंतजार के बाद जखोला गांव सड़क से जुड़ गया है। शनिवार को पहली बार गाड़ी गांव में पहुंची तो ग्रामीण खुशी से झूम उठे। उन्होंने ड्राइवर को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। अभी ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने के लिए 12 किलोमीटर की पैदल दूरी नापनी पड़ती थी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय गोपेश्वर से 60 किलोमीटर की दूरी पर जखोला गांव स्थित है। वर्ष 2010 में शासन ने 19 किमी लंबी हेलंग-डुमक सड़क के निर्माण की मंजूरी दी थी। ल्यारी बाजार से पल्ला गांव तक तीन किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य लोनिवि और इससे आगे 16 किमी का निर्माण पीएमजीएसवाई को सौंपा गया। दो सालों तक वन अधिनियम के कारा सड़क का निर्माण कार्य रुका रहा। उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से ही इस सड़क के निर्माण की मांग जोरशोर से उठने लगी थी। जनता ने कई बार सड़क के लिए आंदोलन भी किए। आखिरकार सड़क कटिंग कार्य पूर्ण होकर जखोला गांव तक वाहनों की आवाजाही भी सुचारु हो गई है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान विमला देवी ने बताया कि जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के संघर्ष के बूते सड़क की सुविधा मिली है। कई जगहों पर हार्ड रॉक होने के कारण ठेकेदार सड़क निर्माण अधूरा छोड़कर भाग गए थे। लेकिन ग्रामीणों के संघर्ष के बाद फिर से सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ। आज गांव तक सड़क निर्मित होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि जखोला गांव तक सड़क पहुंच गई है। इससे आगे किमाणा, डुमक और कलगोठ गांव को भी जल्द सड़क पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने हर गांव तक सड़क पहुंचाने का संकल्प लिया है। अब कई दूरस्थ गांव भी सड़क से जुड़ गए हैं।

दस साल में निर्मित हुई पांच किलोमीटर सड़क
हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर ल्यारी बाजार से डुमक-कलगोठ गांव के लिए सड़क निर्माण कार्य वर्ष 2010 में शुरू हुआ था। यहां चट्टानी भाग को काटकर सड़क बनाना लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। शुरूआत के तीन किलोमीटर चट्टान कटिंग लोनिवि और इससे आगे 14 किलोमीटर सड़क कटिंग का कार्य पीएमजीएसवाई के जिम्मे है। पीएमजीएसवाई अभी तक दो किमी सड़क का निर्माण कार्य कर चुका है। क्षेत्र में बड़ी-बड़ी चट्टानें और घना जंगल है। जिससे कार्यदायी संस्थाओं को पांच किलोमीटर सड़क के निर्माण में दस साल का लंबा वक्त लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed