फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People got angry due to the closure of bus service

बस सेवा बंद होने से लोग हुए नाराज

Mon, 09 May 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
People got angry due to the closure of bus service
उत्तराखंड परिवहन निगम की देहरादून से नागचूलाखाल तक चलने वाली दैनिक सेवा चारधाम यात्रा के नाम पर ठप करने पर जनता ने आक्रोश जताया। लोगों ने सांसद टीएस रावत व विधायक अनिल नौटियाल से रोडवेज का संचालन पुन: शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व जिपंस एमएन जुयाल, पूर्व प्रधान सुरेश सिरस्वाल, रामचंद्र गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष महावीर रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष मंगी नारायण व सांसद प्रतिनिधि पृथ्वी बिष्ट ने कहा कि गैरसैंण से नागचूला खाल 35 किलोमीटर मार्ग पर एकमात्र रोडवेज की बस ही ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर सेवा दे रही थी, जिसे अचानक बंद करने से जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा को फिर से शुरू करना चाहिए। विधायक अनिल नौटियाल ने कहा कि परिवहन निगम को सेवा सुचारु करने के लिए कह दिया गया है। वहीं परिवहन निगम के अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा कि देहरादून-नागचूलाखाल की दोनों बसें चार धाम यात्रा पर लगा दी गई हैं और जल्द इसके संचालन के प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed