फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   People danced fiercely in Pokhari Sharadotsav

पोखरी शरदोत्सव में जमकर थिरके लोग

Mon, 13 Dec 2021 06:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
People danced fiercely in Pokhari Sharadotsav
पोखरी मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देतीं महिला मंगल दल की महिलाएं। - फोटो : GOPESHWAR
हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खादी एवं ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले की अंतिम शाम स्थानीय लोग लोकगीतों पर जमकर थिरके। लोक गायक इंद्र आर्य, हरि चौधरी और मनोज शाह ने समा बांधा।
विज्ञापन

इंद्र आर्य ने ‘तेरू लहंगा क्या बोलण साजणा’ गाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया। हरि चौधरी ने ‘राजी खुशी रखी मां’ के गीत गाकर खूब तालियां बटोरी। मनोज शाह ने ‘पल-पल न माने टिंकू जिया’ ने गीत गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र भट्ट ने मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सोमवार को महिला मंगल दलों का सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें महिला मंगल दल की महिलाओं ने समा बांधा। प्रतियोगिता में नखोलियाना प्रथम, देवस्थान दूसरे और चमेठी महिला मंगल दल तीसरे स्थान पर रहा। वहीं अंतिम कार्यक्रम रस्साकशी रहा, जिसमें ग्राम देवर की टीम विजेता और खड़की गांव की टीम उपविजेता बनी। विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही 11 महिलाओं को उज्ज्वला गैस के कनेक्शन वितरित किए गए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र भंडारी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed