फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   people create tumult second day

सदन के बाहर दूसरे दिन भी हंगामा

Tue, 03 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 03 Nov 2015 09:49 PM IST
विज्ञापन

विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी सड़कों पर खूब हंगामा हुआ। भाजपा ने आबकारी, स्टिंग आपरेशन, जमीनों के गोलमाल और स्थायी राजधानी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेता और कार्यकर्ता पैदल रास्ते  विधानसभा के अंतिम गेट तक पंहुचे। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर रामलीला मैदान ले जाकर छोड़ दिया। बाद में यहां भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में भाजपाई कार्यकर्ता दोपहर ग्यारह बजे राजकीय इंटर कालेज मैदान में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की हरीश रावत सरकार आबकारी घोटाले में बुरी तरह फंसी हुई है।
विज्ञापन


भू माफिया से लेकर तस्कर प्रदेश में सक्रिय है। मुुख्यमंत्री के निजी सचिव के स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बावजूद सरकार सीबीआई जांच नहीं करा रही है।

स्थायी राजधानी के नाम पर प्रदेश के लोगों को गुमराह किया जा रहा है। सभा के बाद भाजपाइयों ने विधानसभा की ओर कूच किया, लेकिन पहले गेट पर पुलिस के रोकने पर मुुख्य बाजार होते हुए सलियाना बैंड पंहुचे। वहां से पैदल रास्ते से सीधे विधानसभा भवन के तीसरे गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने यहां बैरीकेड तोड़कर विधानसभा में पहुंचने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रामलीला मैदान छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहन थपलियाल, टीका प्रसाद मैखुरी, खिलाफ सिंह, जानकी रावत, रमेश मैखुरी, तारा थपलियाल, दिनेश गौड़, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, पृथ्बी सिंह, देवेंद्र सिंह, हेमंत सेमवाल, महिपाल नेगी आदि मौजूद थे।

बीरोंखाल को जिला बनाओ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर जयानंद भारतीय जिला संघर्ष  समिति बीरोंखाल के सैकड़ों कार्यकर्ता जिले की मांग को लेकर गैरसैंण पंहुचे। इन लोगों ने विधानसभा के सामने धरना दिया और बाजार में रैली निकाली।

प्रदर्शनकारी करीब डेढ़ बजे विधानसभा गेट पर पहुंचे और बैरीकेड तोड़कर विधानसभा कूच का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। प्रदर्शनकारी बीरोंखाल, थलीसैंण, पोखड़ा, नैनीडांडा और रिखणीखाल के पांच विकासखंडों को मिलाकर स्व. जयानंद भारती के नाम से अलग जिला बीरोंखाल बनाने की मांग कर रहे थे।

आंगनबाड़ी संगठन ने निकाली रैली
नियमितीकरण सहित मानदेय में बढ़ोत्तरी और अन्य सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रदेश संगठन ने दूसरे दिन भी विधानसभा धरनास्थल पर धरना दिया। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी के नेतृत्व में कार्यकत्रियों ने धरना स्थल से लेकर मुख्य बाजार और विधानसभा गेट तक रैली निकाली।


इन संगठनों ने दिया ज्ञापन
शिक्षित/प्रशिक्षित बेरोजगार संघ ने विशिष्ट बीटीसी के तहत नियुक्ति प्रक्रिया जारी करने सहित सभी विभागों में बैकलॉग पदों को भरने, संविदा एएनएम संघ ने नियमितीकरण करने, सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने ढुलान सहित मानदेय देने, चमोली उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आपदा के दौरान प्रभावित व्यापारियों को मुुआवजा देने का ज्ञापन मुुख्यमंत्री और अन्य अधिकारियों को दिए गए।

साथ ही कोटी क्षेत्र के ग्रामीणों ने घतौड़ा, ऋषिवाड़ी, नौली, थापली आदि गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed