{"_id":"695fa76a95cc44715b08d008","slug":"pending-complaints-should-be-resolved-expeditiously-sp-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-120491-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों का तेजी से करें निस्तारण : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 08 Jan 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
कर्णप्रयाग में थाने के निरीक्षण के दौरान आपदा उपकरणों का निरीक्षण करते एसपी। संवाद
Link Copied
फोटो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने बृहस्पतिवार को थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित पड़ी शिकायतों का तेजी से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आपदा के उपकरणों की जांच की और पुलिस व एसडीआरएफ के जवानों को उपकरणों को नियमित प्रशिक्षण में लाने के लिए कहा। थाने से लगे नाले के निर्माण की मांग को लेकर उन्होंने पालिका अध्यक्ष से वार्ता की। साथ ही पार्किंग, अतिक्रमण, जाम आदि की समस्याओं को दूर करने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। वहीं निरीक्षण से पूर्व उन्होंने मुख्य बाजार में दुकानदारों की ओर से अतिक्रमण किए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने व्यापारियों से अपनी दुकानों तक ही सामान लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर थानाध्यक्ष राकेश भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष गणेश शाह, चौकी प्रभारी गौचर मानवेंद्र गुसाईं, चौकी प्रभारी कर्णप्रयाग राजीव कुमार, चौकी प्रभारी लंगासू अमनदीप सिंह, महिला उपनिरीक्षक निशा पांडे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।