फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Penalty recovered from six youths carrying liquor in the sanctuary

अभ्यारण्य में शराब ले जा रहे छह युवकों से वसूला अर्थदंड

Tue, 06 Jul 2021 07:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Penalty recovered from six youths carrying liquor in the sanctuary
केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सिरोली-अनसूया चेकपोस्ट पर वन प्रभाग की टीम ने क्षेत्र में घूमने आए युवाओं से शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। उनसे भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा 32 के तहत 5000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया है।
विज्ञापन

केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी अमित कंवर ने बताया कि तीर्थ धामों व वन्य जीव अभ्यारण्य के भीतर मदिरा पान अपराध है। मंगलवार सुबह अनसूया चेकपोस्ट पर तैनात वन आरक्षी नरेंद्र सिंह रावत ने कुछ युवाओं को सिरोली-अनसूया पैदल मार्ग पर जाते देखा। उन्हें परिचय पत्र दिखाने और सामान की चेकिंग कराने के लिए कहा गया। चेकिंग करने पर उनके पास से अंग्रेजी शराब की छह व बीयर की चार बोतलें बरामद हुईं। तत्काल शराब को जब्त कर पकड़े गए युवक विक्की रावत, अभिविश्व रावत, दिव्यांशु, शिवम, आदित्य व अभय पंवार (सभी श्रीनगर गढ़वाल निवासी) को रेंज कार्यालय लाया गया। उसके बाद भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत 5000 रुपये अर्थदंड वसूला गया और शराब को जब्त किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed