फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pauri, Pithoragarh and Almora became champions

Chamoli News: पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा बना चैंपियन

Wed, 02 Oct 2024 07:16 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 02 Oct 2024 07:16 PM IST
विज्ञापन
Pauri, Pithoragarh and Almora became champions
फोटो
विज्ञापन

25वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन
25-18 व 25-19 अंकों के साथ विजेता घोषित हुई पौड़ी की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। 25वीं राज्य स्तरीय विद्यालयीय बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता का खिताब पौड़ी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा की टीमों ने अपने नाम किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता और उपविजेता टीमों को विद्यालयी शिक्षा की ओर से ट्रॉफी भेंट की गई।

बुधवार को सुबह प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले हुए। अंडर-14 में पौड़ी और चमोली के बीच हुए मुकाबले में पौड़ी की टीम ने 25-18 व 25-15 अंकों से जीत दर्ज की। जबकि दूसरा मैच देहरादून और टिहरी के बीच खेला गया जिसमें टिहरी की टीम जीती। अंडर-17 में पौड़ी ने देहरादून को, पिथौरागढ़ ने नैनीताल को हराया। अंडर-19 में पहला सेमीफाइनल अल्मोड़ा और पौड़ी के बीच खेला गया जिसमें अल्मोड़ा ने जीत हासिल की। वहीं दूसरा सेमीफाइनल बागेश्वर और देहरादून के बीच खेला गया जिसमें बागेश्वर की टीम विजयी रही। फाइनल मुकाबला अंडर-14 में पौड़ी और देहरादून के बीच खेला गया जिसमें पौड़ी 25-18 व 25-19 अंकों के साथ विजेता घोषित की गई। अंडर-17 में पिथौरागढ़ और पौड़ी के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें पिथौरागढ़ ने 25-13 व 25-15 अंकों से जीत दर्ज की, जबकि अंडर-19 में अल्मोड़ा और बागेश्वर के बीच फाइनल हुआ जिसमें अल्मोड़ा ने 25-15 व 25-23 अंकों के साथ प्रतियोगिता पर कब्जा कर लिया। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश चंद्र, सीईओ डीएस रावत, पृथ्वी रावत, खेल समन्वयक केसी पंत, संयोजक प्रधानाचार्य केबी सिंह, गोपाल बिष्ट, सीमा पुंडीर, जयदीप झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed