फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   patient parents create broil

इलाज में देरी पर परिजनों का हंगामा

Thu, 09 Jul 2015 09:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ Updated Thu, 09 Jul 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन

मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार देर शाम को एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन समय पर इलाज न मिलने पर युवकों के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। बाद में उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

बृहस्पतिवार को जोशीमठ से पय्यां गांव निवासी कृष्णा कंवाण और सुभांई गांव निवासी सचिन बाइक से बड़ागांव की ओर जा रहे थे, कि नगर के रैन बसेरा गेस्ट हाउस के समीप बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। उनके सर पर चोट आई हैं। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था अगर पहना होता तो सिर पर चोट नहीं लगती।
विज्ञापन


आईटीबीपी के वाहन से दोनों युवकों को सीएचसी जोशीमठ में भर्ती कराया गया, लेकिन करीब आधा घंटे तक डाक्टरों की ओर से घायलों का उपचार शुरू न करने पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में मामला बिगड़ते देख मौके पर पहुंचे एसडीएम जोशीमठ केएन गोस्वामी ने अस्पताल के डाक्टर को बुलाकर घायलों का उपचार शुरू कराया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों के परिजन गोविंद रावत और प्रमोद रावत का कहना है कि युवकों को घायल अवस्था में अस्पताल लाने के आधे घंटे बाद भी चिकित्सकों की ओर से उपचार शुरू नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed