फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Passengers vehicle collided with concrete pile, seven injured

ात्रियों का वाहन कंक्रीट के ढेर से टकराया, सात घायल

Mon, 16 May 2022 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers vehicle collided with concrete pile, seven injured
बदरीनाथ हाईवे पर पिनौला में कंकरीट के ढेर से टकराया यात्रा वाहन। - फोटो : GOPESHWAR
बदरीनाथ से लौट रहे यात्रियों का वाहन ब्रेक फेल होने पर पांडुकेश्वर के पास सड़क किनारे कंक्रीट के ढेर से टकरा गया। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। घायलों को जोशीमठ अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर गुजरात के 13 यात्रियों का दल बदरीनाथ के दर्शन कर टैंपो ट्रैवलर से लौट रहा था। गोविंदघाट के नजदीक पिनोला घाट के पास अचानक वाहन का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन सड़क किनारे रखे कंक्रीट के ढेर से टकरा गया। सामने से आ रही कार को भी वाहन से हल्की टक्कर लगी। हादसे में टैंपो में सवार सात यात्री घायल हो गए। गोविंदघाट थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। सभी घायलों को पांडुकेश्वर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ भेज दिया गया। घायलों में निशित पुत्र दिनेश करकर (25), दिनेश करकर पुत्र लालजी बैध (49), जयश्री पत्नी दिनेश करकर (48), प्रतिमा पत्नी बिपिन पांडया (57), राजीव पुत्री बिपिन पांडया (23), बिपिन पांडया पुत्र जयंती बैध (52) और द्विवेश (45) सभी निवासी जूनागढ़ गुजरात के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed