फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Parul, Sneha, Meenakshi won the match in the girl's singles category

बालिका के एकल वर्ग में पारुल, स्नेहा, मीनाक्षी ने जीते मैच

Mon, 03 Oct 2022 07:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Oct 2022 07:15 PM IST
सार

प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के एकल मैच में पारुल, स्नेहा, मीनाक्षी विजयी रहे।खेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका कैडेट एकल वर्ग में यूपीएस गोपेश्वर की पारुल पंवार, युगल वर्ग में जीजीएचएस नैग्वाड़ की सोनम व प्रेम शांति एकेडमी की परिधि नेगी, सब-जूनियर एकल वर्ग में जीजीएचएस नैग्वाड़ की निधि नेगी, युगल वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की वैभवी व जीजीएचएस की सलोनी जीती। जूनियर एकल वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की स्नेहा नेगी, युगल में जीजीएचएस नैग्वाड़ की सिमरन व चांदनी की जोड़ी विजेता रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लता झिक्वांण, दिव्या सती, प्रकाश सती, सुनीता कठैत ने निभाई।

विज्ञापन
Parul, Sneha, Meenakshi won the match in the girl's singles category
गोपेश्वर में टेबल-टेनिस प्रतियोगिता के दौरान जीत के लिए जूझते खिलाड़ी। - फोटो : GOPESHWAR

विस्तार

खेल विभाग चमोली की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के एकल मैच में पारुल, स्नेहा, मीनाक्षी विजयी रहे।
विज्ञापन

खेल मैदान के इंडोर स्टेडियम में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका कैडेट एकल वर्ग में यूपीएस गोपेश्वर की पारुल पंवार, युगल वर्ग में जीजीएचएस नैग्वाड़ की सोनम व प्रेम शांति एकेडमी की परिधि नेगी, सब-जूनियर एकल वर्ग में जीजीएचएस नैग्वाड़ की निधि नेगी, युगल वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की वैभवी व जीजीएचएस की सलोनी जीती। जूनियर एकल वर्ग में पीस पब्लिक स्कूल की स्नेहा नेगी, युगल में जीजीएचएस नैग्वाड़ की सिमरन व चांदनी की जोड़ी विजेता रही। सीनियर एकल वर्ग में जीजीआईसी गोपेश्वर की मीनाक्षी, युगल में जीजीएचएस नैग्वाड़ की आरती व किरण शाह की जोड़ी विजेता बनी।
विज्ञापन

बालक कैडेट एकल वर्ग में यूपीएस गोपेश्वर के ध्रुव बर्त्वाल, युगल में यूपीएस गोपेश्वर के ध्रुव बर्त्वाल व एसजीआरआर के आदित्य नेगी, सब-जूनियर एकल वर्ग में यूपीएस गोपेश्वर के पीयूष पंवार, युगल में क्राइस्ट एकेडमी के प्रज्ञान भट्ट व पीस पब्लिक स्कूल के शिवम बिष्ट, सीनियर एकल वर्ग में पीजी कालेज गोपेश्वर के आदित्य नेगी, युगल में पीजी कालेज गोपेश्वर के आदित्य नेगी व अनमोल तिवाड़ी की जोड़ी विजेता बनी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका लता झिक्वांण, दिव्या सती, प्रकाश सती, सुनीता कठैत ने निभाई। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed