{"_id":"67a39ee278999128490540b8","slug":"parking-built-on-the-travel-route-temples-connected-to-the-tourist-circuit-karnpryag-news-c-5-1-drn1019-612288-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: यात्रा मार्ग पर बने पार्किंग, पर्यटन सर्किट से जुड़े मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: यात्रा मार्ग पर बने पार्किंग, पर्यटन सर्किट से जुड़े मंदिर
Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Wed, 05 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नगर पालिका के नवर्निवाचित अध्यक्ष गणेश शाह ने देहरादून में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान नप अध्यक्ष शाह ने नगर की प्रमुख समस्या पार्किंग सहित अन्य मांगों का ज्ञापन सीएम को सौंपा।
कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग पर पार्किंग बने और पर्यटन सर्किट से स्थानीय मंदिर को जोड़ा जाए। कहा कि नगर क्षेत्र में पार्किंग की दिक्कत होने से बदरीनाथ हाईवे पर जाम की समस्या रहती है। नपा अध्यक्ष गणेश शाह ने बदरीनाथ हाईवे पर कपीरी स्टैंड के पास पार्किंग बनाने, सुभाषनगर में पार्किंग का निर्माण, कर्ण मंदिर, उमा देवी और सिमली के चंडिका मंदिर को पर्यटन एवं तीथार्टन सर्किट से जोड़ने की मांग के साथ साैदर्यीकरण करने की मांग की।
इस दौरान सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गणेश शाह को जीत की बधाई देते हुए मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, वरिष्ठ भाजपा नेता हरीश सती, राजा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद