{"_id":"66d47424fffac0077b0d9f15","slug":"parents-will-lock-out-beo-office-on-5th-september-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-107895-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: पांच सितंबर को बीईओ कार्यालय में तालाबंदी करेंगे अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: पांच सितंबर को बीईओ कार्यालय में तालाबंदी करेंगे अभिभावक
Sun, 01 Sep 2024 07:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदानगर। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नंदानगर में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के रिक्त पदों पर जल्द तैनाती की मांग को लेकर अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा। अभिभावकों ने चेतावनी दी यदि जल्द रिक्त पदों को नहीं भरा गया तो वे पांच सितंबर को बीईओ कार्यालय नंदानगर में तालाबंदी कर देंगे।
नंदानगर में हुई अभिभावकों की बैठक में अभिभावकों ने कहा कि स्कूल में प्रधानाचार्य, प्रवक्ता संस्कृत, भूगोल, अर्थशास्त्र, गणित, सहायक अध्यापक विज्ञान, गणित, कला, व्यायाम के पद रिक्त हैं। लगातार ज्ञापन देने के बावजूद विद्यालय में शिक्षक नहीं भेजे जा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। बिना शिक्षक के बच्चे कैसे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करेंगे। अब पांच सितंबर को बीईओ कार्यालय में तालाबंदी करेंगे। बैठक में पिंकी देवी, कमल सिंह, राजेंद्र, सोनी, हेमा देवी, कमला देवी सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे। संवाद