फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pandav Moha mind all the kids dancing

बच्चों के पांडव नृत्य ने सबका मन मोहा

Tue, 15 Nov 2016 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली। Updated Tue, 15 Nov 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
Pandav Moha mind all the kids dancing
pandav dance - फोटो : अमर उजाला

66वें औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बाल कलाकारों की ओर से प्रस्तुत पांडव नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक टीमों के गढ़-कुमाऊंनी कार्यक्रमों की धूम रही। उत्सव सांस्कृतिक दल श्रीनगर की ओर से प्रस्तुत नंदा की जात नाटिका और प्रसिद्ध लोक गायिका रेखा धस्माना की टीम के गढ़वाली-कुमाऊंनी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या में ब्रिटिश पब्लिक स्कूल के छोटे बच्चों का पांडव नृत्य और संस्कार द पब्लिक स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल की प्रस्तुुति को दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद उत्सव सांस्कृतिक दल श्रीनगर के संचालक राकेश भट्ट ने नंदा की जात नाटिका की शुरुआत की। टीम ने मां नंदा की मायके से ससुराल विदा होने और नंदा देवी के कैलाश पहुंचने का चित्रण मार्मिक ढंग से किया।
विज्ञापन


नृत्यांगना रीता भंडारी के कथक नृत्य के साथ रेखा धस्माना और साथी कलाकारों ने बीजी जावा, बीजी ऐ.... खोेली का गणेश... वंदना से कुल देवी देवताओं का आह्वान किया। गायिका रेखा धस्माना ने धरती हमारा गढ़वाल की, कथीगा रोतैली स्वाणी च..., नयू-नयू ब्यो च... और खुदेड़ गीत घेदुड़ी घेद़ुड़ी मेरी घुघुती इलास... गीत से ससुराल में रह रही बेटियों को मायके की याद दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायक हरेंद्र परिहार ने आज का दिन घरपना याद आली त्वैकणी मेरा बीना.... और संस्था की कलाकार विमला नेगी और उनकी साथियों ने मेरू बाजु रंगा रंग... ,ओ भीना कसके जानु द्वारहटा... और पेजी बजनी झवरी बजनी छम छमा... आदि लोक गीतों और लोकऩृत्यों से देर रात तक समा बांधे रखा।


लोकनृत्य में जीजीआईसी अव्वल
मेले के दूसरे दिन हुई शिक्षण संस्थाओं की चल वैजयंती लोक नृत्य प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में गौचर के संस्कार द पब्लिक स्कूल ने पहला और द ब्रिटिश स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। लोकनृत्य जूनियर वर्ग में जीजीआईसी गौचर पहले और सिटी मांटेसरी दूसरे रहा। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में राइंका गौचर प्रथम और राबाइका गौचर द्वितीय रहा।

लोकगीत प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बंदरखंड पहले और द ब्रिटिश पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में कैश वाइज ब्याज स्कूल ने पहला और राबाइंका गौचर दूसरा रहा। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में राइंका गौचर के छात्र मनीष ने प्रथम और राजकीय महाविद्यालय कर्णप्रयाग के छात्र गणेश-ललित नौटियाल, राइंका गौचर के छात्र लक्ष्मण ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया।  

वन-वन्य जीवों का संरक्षण करें
मेले में हुई पर्यावरण संगोष्ठी में वक्ताओं ने वन और वन्य जीवों के संरक्षण पर बल दिया। इस मौके पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में रिया चौधरी प्रथम और आकाश निराला-सुमित परिहार द्वितीय रहे।

लोक जागृति संस्था के कलाकार जितेंद्र कुमार ने पर्यावरण संरक्षण पर संदेशप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोष्ठी में पत्रकारिता के क्षेत्र में लोकजागृति विकास संस्था कर्णप्रयाग ने पत्रकारिता के क्षेत्र में वरिष्ठ पत्रकार दिगपाल गुर्साइं और पर्यावरण के क्षेत्र में धनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरके निराला को बीना स्मृति सम्मान से नवाजा।


गोष्ठी में पालिकाध्यक्ष मुकेश नेगी, सुभाष गैरोला, प्रमुख राधा देवी, उप प्रभागीय वन अधिकारी शिव लाल, रेंजर रविंद्र निराला, नवल किशोर नेगी और किशन सिंह दानू आदि मौजूद थे। दूसरी ओर पशुपालन विभाग की गोष्ठी में पशुपालकों को उन्नत नस्ल के पशुओं से आर्थिकी को सबल बनाने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. लोकश कुमार, डा. उदय सिंह गुप्ता, डा. राजेश दुबे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed