फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Pandav family went from door to door and gave darshan to the devotees

पांडव परिवार ने घर-घर जाकर दिए भक्तों को दर्शन

Sun, 12 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Pandav family went from door to door and gave darshan to the devotees
ोपेश्वर के समीप देवलधार गांव में ढोल की थाप पर नृत्य करते पांडवों के अवतारी पुरुष। - फोटो : GOPESHWAR
मंडल घाटी के देवलधार गांव में चल रहे पांडव नृत्य के तहत रविवार को पांडव परिवार ने घर-घर जाकर भक्तों को दर्शन दिए। भक्तों ने अपने आराध्य देवताओं से मनौतियां मांगीं। प्रतिदिन गांव में ढोल-दमाऊं की थाप पर पांडव अपने अश्त्र-शस्त्रों के साथ नृत्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पांडव परिवार ने भगवान श्रीकृष्ण के पश्वा के साथ बालखिला और वीर गंगा के संगम पर पवित्र स्नान किया। पंडित मदन मोहन डिमरी ने बताया कि देवलधार गांव में छह साल बाद पांडव नृत्य का आयोजन हो रहा है। पांच दिसंबर से पांडव नृत्य का आयोजन हुआ जो 13 दिसंबर तक चलेगा। इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए कई प्रवासी ग्रामीण भी अपने पैतृक गांव पहुंचे हैं। इस मौके पर नारायण सिंह रावत, दीनबंधु डिमरी, ग्राम प्रधान गीता देवी, पुरुषोत्तम प्रसाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्ष्मी बिष्ट, हेमानंद सती, भगवती प्रसाद डिमरी और ताजवर सिंह नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed