{"_id":"6627a9930c42f67ab80f948d","slug":"oxygen-plant-started-in-sub-district-hospital-karnaprayag-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-105219-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: उप जिला अस्पताल कर्णप्रयाग में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
Tue, 23 Apr 2024 05:59 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Tue, 23 Apr 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। उप जिला अस्पताल में हर वार्ड में भर्ती जरूरतमंद रोगियों को ऑक्सीजन की सुविधा मिल सकेगी। अस्पताल प्रबंधन ने यहां लंबे समय से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कर दिया है।
कोविडकाल में उप जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगा था। कुछ समय तक यह सुचारु चला लेकिन ऑक्सीजन प्लांट की लाइनों में लीकेज सहित अन्य दिक्कतें होने लगीं और यह बंद हो गया। लंबे समय तक बंद होने के बाद अब इसे ठीक कर दिया गया है। अस्पताल के सीएमएस डाॅ. हरीश थपलियाल ने बताया कि अस्पताल में फिजीशियन की तैनाती हो गई है अब रोगियों के लिए ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई। फिजीशियन डाॅ. सतेंद्र कंडारी की पहल पर यहां ऑक्सीजन प्लांट और लाइनों की मरम्मत जिला योजना मद से कराई गई है। डाॅ. कंडारी ने कहा कि उपजिला अस्पताल में मरीजों की त्वरित जांच के लिए एबीजी (धमनी रक्त गैस विश्लेषण) मशीन की भी जरूरत है। इसके लिए जल्द प्रयास किए जाएंगे। संवाद