पुलिस मैदान में बृहस्पतिवार से ग्यारह दिवसीय गोपेश्वर महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत और सर्वोदयी नेता मुरारी लाल ने किया। इस दौरान लोगों ने महोत्सव में जमकर खरीदारी की। जिला प्रशासन ने महोत्सव संचालकों को मेले में कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
कोरोना संक्रमण के कारण पिछले दो सालों से महोत्सव का आयोजन नहीं हो पाया था। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जहां देशभर में उत्सव का माहौल है, ऐसे में मेले की थीम पर नगर में महोत्सव आयोजित किया गया है। उन्होंने मेले में पहाड़ी उत्पादों के स्टॉल लगाने का आह्वान किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के बदरीनाथ विधानसभा अध्यक्ष योगेंद्र सिंह बिष्ट, जिला प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी और मुकुल बिष्ट आदि मौजूद थे।