फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to send junior high school teachers on system

Chamoli News: जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था पर भेजने का विरोध

Sun, 03 Sep 2023 03:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 03 Sep 2023 03:32 PM IST
विज्ञापन
Opposition to send junior high school teachers on system
गोपेश्वर। राजकीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की चमोली इकाई ने जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों को व्यवस्था पर प्राथमिक विद्यालयों में भेजने का विरोध किया। साथ ही उन्होंने अन्य समस्याओं के समाधान की मांग भी की और मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जूनियर और माध्यमिक में संबंधित विषयों के शिक्षक नियुक्त होते हैं। ऐसे में शिक्षकों को लंबे समय तक प्राथमिक स्कूल में भेजने से जूनियर स्कूल के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि उच्चीकृत विद्यालयों के शिक्षकों को तुरंत मूल विद्यालय नहीं भेजा गया तो वे आंदोलन करेंगे। उन्होंने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के पदों पर नियमानुसार पदोन्नति कराने, चयन प्रोन्नत वेतनमान स्वीकृत करने सहित अन्य मांगों पर कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन भेजने वालों में संघ के जिलाध्यक्ष भुवन चंद्र डिमरी और जिला मंत्री दिनेश नैनवाल शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed