फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Opposition to Integration of Sports and Youth Welfare Department

खेल और युवा कल्याण विभाग का एकीकरण न किया जाए

Fri, 25 Sep 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Opposition to Integration of Sports and Youth Welfare Department
खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग के एकीकरण पर चमोली जिले के विभिन्न खेल संघों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने खेल और युवा कल्याण सचिव को ज्ञापन भेजकर इन विभागों का विलय नहीं करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों में दक्ष करने के लिए राज्य सरकार की ओर से तकनीकी प्रशिक्षक और अधिकारी नियुक्त किए जाते हैं। इसके लिए डिप्लोमा प्राप्त प्रशिक्षकों, खेल विशेषज्ञों को ही नियुक्त किया जाता है। खेल विभाग के प्रयासों से ही बालक-बालिकाएं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय और ओलंपिक तक गए हैं। जबकि युवा कल्याण विभाग के अधिकारी की नियुक्ति के लिए इस तरह की कोई शर्त अनिवार्य नहीं होती है। दोनों के विलय से खेल विभाग अपने उद्देश्यों की पूर्ति से दूर होता जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में हैंडबॉल संघ चमोली के महासचिव प्रियंक किमोठी, एथलेटिक्स संघ चमोली के महासचिव गोपाल सिंह, फुटबाल संघ चमोली के महासचिव तनवीर अहमद, बैडमिंटन संघ चमोली के कोषाध्यक्ष हेम दरमोड़ा, टेबल टेनिस संघ चमोली के अध्यक्ष डा. यदुनंदन भट्ट, वॉलीबाल संघ चमोली के अध्यक्ष आलोक सिंह रावत शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed