फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Open the door of the temple ritual Latu

विधि-विधान से खुले लाटू मंदिर के कपाट

Thu, 21 Apr 2016 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Thu, 21 Apr 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Open the door of the temple ritual Latu
लाटू देवता के कपाट खुलने पर मांगल गीत गाती महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala

लाटू मंदिर के कपाट बृहस्पतिवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर खोल दिए गए। इस दौरान गढ़वाल और कुमाऊं के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


महिला मंगल दलों ने पारंपरिक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही।

वाण गांव में स्थित लाटू देवता के पुजारी खीम सिंह, कुल पुरोहित रमेश कुनियाल, हरिदत्त और उमेश कुनियाल ने बताया कि लाटू देवता को मां नंदा का धर्म भाई माना जाता है। इसलिए बृहस्पतिवार सुबह नंदा देवी और लाटू देवता की भव्य पूजा की।
विज्ञापन


इसके बाद दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर लाटू देवता मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद मंदिर के पुजारी खीम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और दीपक जलाकर लाटू देवता की पूजा की। मां नंदा और लाटू के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धार्मिक अनुष्ठान में महिला मंगल दलों और ग्रामीणों ने पारंपरिक झोड़ा और पांडव नृत्य जबकि देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य प्रस्तुत किया। हंस फाउंडेशन ने भी इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में विधायक डा. जीतराम भी मौजूद रहे। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, प्रीतम सिंह रावत, महावीर बिष्ट, खीमी राम, हीरा पहाड़ी, इंद्र सिंह राणा, जय सिंह बिष्ट, सुरेंद्र बिष्ट, बख्तावर सिंह, बृजमोहन नेगी और मदन सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed