फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Open doors among limited people, presence of devotees no more

सीमित लोगों के बीच खुले कपाट, नहीं रही भक्तों की मौजूदगी

Thu, 24 Dec 2020 07:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Open doors among limited people, presence of devotees no more
वर्ष 2020 चारधाम यात्रा के लिहाज से मायूसी भरा रहा। मोक्ष धाम बदरीनाथ धाम में यात्राकाल में सन्नाटा पसरा रहा। अभी तक के सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब धाम के कपाट सीमित लोगों के बीच खुले। इस दौरान वेद मंत्रों और जय बदरीनाथ का जयघोष सुनाई तो दिया, लेकिन भक्तों की मौजूदगी नहीं रही। धीरे-धीरे अंतिम चरण में यात्रा के इजाफा हुआ, लेकिन धाम में चहल-पहल गायब ही रही।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि 30 अप्रैल तय हुई थी, लेकिन कोरोना संकट के कारण धाम के कपाट पंद्रह दिन बाद 15 मई को तड़के 4 बजकर 30 मिनट पर खोले गए थे। कपाटोद्घाटन के मौके पर मंदिर से जुड़े अधिकारियों के अलावा सिर्फ 11 लोगों को ही मंदिर के गर्भगृह और परिक्रमा स्थल में रहने की अनुमति मिली थी और धाम में कुल 28 लोग मौजूद थे। कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के कारण बदरीनाथ धाम के सालों में ऐसा पहली बार हुआ जब धाम में कपाटोद्घाटन के दौरान भक्तों की मौजूदगी नहीं रही। धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि बदरीनाथ धाम में इस यात्राकाल में 145328 श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे, जबकि गत वर्ष 12 लाख 40 हजार से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed