फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One worker still missing in Sumna disaster

सुमना आपदा में अभी भी एक मजदूर लापता

Mon, 03 May 2021 10:16 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
One worker still missing in Sumna disaster
चीन सीमा क्षेत्र सुमना में आपदा केे 10 दिन बाद भी बीआरओ के एक मजदूर का कोई पता नहीं चल पाया है। सेना औैर आईटीबीपी की ओर से प्रतिदिन चार घंटे तक आपदा प्रभावित क्षेत्र में रेस्क्यू कर लापता मजदूर की तलाश की जा रही है। वहीं, बीआरओ की ओर से मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है। जिससे सेना के वाहनों की सीमा क्षेत्र में आवाजाही सुचारु हो गई है।
विज्ञापन

23 अप्रैल को सुमना-2 इलाके में बर्फबारी के दौरान हिमस्खन हो गया था, जिससे बीआरओ के मजदूरों का कैंप बर्फ में दफन हो गया था। हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई थी, जबकि एक मजदूर अभी भी लापता चल रहा है। बरामद किए शवों को जिला प्रशासन और बीआरओ की ओर से झारखंड सरकार को सौंप दिया गया है। हादसे में सेना की ओर से 348 मजदूरों को सुरक्षित बचा लिया गया था। इन मजदूरों को अब क्षेत्र में फिर से सड़क निर्माण कार्य में लगा दिया गया है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलारी हाईवे को रिमखिम तक खोल दिया गया है, बीआरओ के बर्फ में दबे कैंप के अवशेषों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed