फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One person died after falling into a ditch

Chamoli News: खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

Mon, 04 Mar 2024 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 04 Mar 2024 06:51 PM IST
विज्ञापन
One person died after falling into a ditch
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। शादी समारोह से लौट रहे एक व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
नैल गांव निवासी महेंद्र सिंह रावत (42) पुत्र स्व. भागचंद सिंह बीते शनिवार को कुंज्याला गांव में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शाम करीब सात बजे वह साथियों के साथ घर लौट रहा था। तभी बारिश के कारण रास्ते में उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। साथ गए साथियों ने महेंद्र को खाई से निकाला और गंभीर हालत में जिला अस्पताल गोपेश्वर लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को रिपोर्ट आई जिसमें सिर पर चोट लगना मौत का कारण आया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। महेंद्र मजदूरी कर घर चलाता था। महेंद्र की मौत से घर में मातम छाया हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed