{"_id":"66e82ecfda2c7a127d0e7c8c","slug":"one-has-to-pay-rs-100-fare-for-three-kilometers-karnpryag-news-c-48-kpg1001-109005-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन किमी का देना पड़ रहा 100 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन किमी का देना पड़ रहा 100 रुपये किराया
Mon, 16 Sep 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 16 Sep 2024 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली। सोल पट्टी के 16 गांवों को जोड़ने वाली मुख्य सड़क थराली-डुुंग्री मलबा-बोल्डर आने से पिछले 6 अगस्त से बंद है। चार जगह सड़क बंद होने पर ग्रामीणों को 10 किमी तक वाहन बदलकर आना पड़ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों को महज 3 किमी का सौ रुपये किराया देना पड़ रहा है। इसके अलावा थराली तहसील पहुंचने के लिए चार किमी पैदल दूरी भी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई से सड़क जल्द खोलने की मांग की।
सोल विकास समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, मोहन सिंह, नवीन मिश्रा, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपा मिश्रा आदि ने कहा कि यह सड़क रूईसाण, डुंग्री, कोलपुड़ी, गेरूड़, मटेना, बुरसोल, रतगांव, केरा, मैन आदि गांवों को जोड़ती है। मगर यह सड़क बंद है और चालक अधिक किराया ले रहे हैं। वहीं वाहन चालकों का कहना है कि उनके वाहन यहां फंसे हुए हैं। श्रमिकों से तेल मंगा रहे हैं और अन्य वाहन चला रहे हैं। इस कारण किराया बढ़ा हुआ ले रहे है। वहीं पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता डीएस भंडारी कहते हैं कि लगातार भूस्खलन के कारण सड़क खोलने में दिक्कत हो रही है। ठेकेदार को शीघ्र सड़क खोलने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद