{"_id":"6f26232db8d487cb6513eaa9bea91143","slug":"one-arrested-in-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरत लाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरत लाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
Updated Fri, 25 Dec 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घाट ब्लॉक के उस्तोली गांव में 14 दिसंबर को हुए भरत लाल हत्याकांड में चमोली थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहन लाल को नंदप्रयाग बाजार से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात को पुलिस ने मोहनलाल को धर दबोचा। शुक्रवार को पुलिस ने उसे न्यायालय पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
14 दिसंबर को उस्तोली गांव निवासी भरत राम जोशीमठ से अपने घर आ रहा था। चमोली बाजार से वह अपने गांव निवासी मोहन लाल के साथ उसके ट्रक में घाट बाजार तक पहुंचा।
विज्ञापन
उसके साथ गांव के ही चार लोग और भी ट्रक में बैठकर घाट बाजार तक पहुंचे लेकिन रात को भरत घर नहीं पहुंचा। खोज करने पर 15 दिसंबर को उस्तोली गांव के रास्ते में भरत का शव पत्थरों के नीचे मिला था।
घटना के बाद से पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ में जुटी थी, लेकिन मोहन लाल घटना के बाद से फरार था।