फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   One arrested for cheating on the pretext of doubling money

धन दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
One arrested for cheating on the pretext of doubling money
लोहाजंग में एक फर्जी बैंक खोलकर लोगों को कम समय में अधिक ब्याज और धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने रवि भारद्वाज निवासी एमडीए कॉलोनी नवीन नगर मुरादाबाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में इससे पूर्व भी पुलिस छह आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह पंवार ने बताया कि कुछ व्यक्तियों ने वर्ष 2018 में देवाल के लोहाजंग में एक फर्जी बैंक खोलकर लोगों को पांच साल में धन दोगुना और अधिक ब्याज का लालच देकर पैसे जमा कराए। इस दौरान बैंक में लोगों ने करीब नौ लाख से अधिक धनराशि जमा की। लेकिन पैसा जमा होते ही फरार हो गए। मामले में लोहाजंग के सुरेंद्र सिंह ने दिसंबर 2020 में थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इस पर पुलिस ने आठ में से सात आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि एक अभी भी फरार चल रहा है। इसी कड़ी में रविवार को रवि भारद्वाज को पुलिस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर कर्णप्रयाग कोर्ट में पेश किया, जहां से इसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed