{"_id":"62a88e175638f52314395e9a","slug":"one-arrested-for-cheating-lakhs-in-the-name-of-hotel-booking-in-badrinath-gopeshwar-news-drn414516223","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदरीनाथ में ऑनलाइन होटल बुकिंग के नाम पर लाखों रुपये ठगने वाले आरोपी को चमोली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने मई महीने से अब तक बदरीनाथ सहित देश के अन्य जगह पर होटल बुकिंग के नाम पर 27 लाख से अधिक की ठगी की है।
पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि 26 मई को मोहिंदर सिंह निवासी 104 गणेश अपार्टमेंट केबिन रोड अंबरनाथ थाणे महाराष्ट्र ने बदरीनाथ थाने में ठगी की शिकायत दर्ज कराई। बताया कि उन्होंने बदरीनाथ में ऑनलाइन होटल बुक कराया, जिसमें उन्होंने छह हजार रुपये अंजलि के नाम से बने बैंक अकाउंट में जमा कराए। एसपी के निर्देश पर मामले की विवेचना एसओजी और थाना गोपेश्वर में तैनात वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव चौहान को सौंपी गई। मामले की जांच में पाया गया कि अभियुक्त भरतपुर राजस्थान में है, जिसके बाद चमोली पुलिस टीम राजस्थान रवाना हुई और आरोपी हकमुद्दीन (22 साल) निवासी राधानगरी जिला भरतपुर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने धोखाधड़ी का पैसा एयरटेल पेमेंट बैंक और एक्सिस बैंक में जमा करवाया था। पुलिस ने इन खातों को फ्रीज करवा दिया है। आरोपी को पकड़ने में एसएसआई संजीव चौहान, एसओजी टीम के आशुतोष, सर्विलांस शाखा के विपिन रावत और राजेंद्र सिंह रावत शामिल थे। एसपी ने घटना का खुुलासा करने वाली टीम को 2500 रुपये ईनाम की घोषणा की।
पांचवीं पास है आरोपी
- पुलिस के अनुसार आरोपी ने अंजलि निवासी बागपत उत्तर प्रदेश के नाम से फर्जी बैंक अकाउंट खोला हुआ था। बैंक ट्रांजेक्शन की डिटेल के आधार पर पुलिस होटल बुकिंग के नाम पर ठगी के शिकार हुए अन्य लोगों से भी संपर्क कर रही है। पुलिस जांच में पाया गया कि आरोपी हकमुद्दीन पांचवीं पास है। पहले वह ओएलएक्स पर ठगी करता था और अब होटल बुकिंग के नाम पर ठगी कर रहा है। एक सिम और एक मोबाइल नंबर को वह एक या दो बार ही प्रयोग करता था।