फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officials failed on GST registration, exposed in meeting

Chamoli News: जीएसटी पंजीकरण पर फेल हुए अधिकारी, डीएम की बैठक में खुली पोल

Wed, 11 Feb 2026 06:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 11 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Officials failed on GST registration, exposed in meeting
डीएम ने कहा, शासकीय कार्य जिस स्तर पर लंबित मिलेंगे, संबंधित पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ की समीक्षा बैठक
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जब उन्होंने बदरीनाथ हाईवे स्थित पीपलकोटी नगर क्षेत्र में जीएसटी में पंजीकृत होटलों की संख्या पूछी तो जीएसटी अधिकारी जानकारी नहीं दे सके जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिकारी केवल चालान तक सीमित न रहें बल्कि होटलों का अनिवार्य पंजीकरण सुनिश्चित करें। साथ ही चेतावनी दी कि शासकीय कार्य जिस स्तर पर लंबित मिलेंगे संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।डीएम ने लंबित विकास कार्यों, राजस्व वसूली, न्यायालय, थाना व तहसील स्तर के वादों की समीक्षा की। उन्होंने औली, बदरीनाथ, ज्योतिर्मठ सहित अन्य नगरों में चारधाम यात्रा से पहले होटलों का जीएसटी पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन डीलरों को अग्रिम खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने और गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए गए। एसडीएम को राशन दुकानों का निरीक्षण, पुलिस व आबकारी को अवैध शराब पर संयुक्त अभियान, एसडीएम को पुलिस के साथ अवैध खनन रोकने और एआरटीओ को वाहनों की नियमित जांच के निर्देश दिए गए। बैठक में एसपी सुरजीत सिंह पंवार, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीएम राजकुमार पांडे सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इंसेट-
राशन न उठाने वाले डीलरों का करें लाइसेंस निरस्त
- पोखरी क्षेत्र में एक राशन डीलर की ओर से अभी तक जनवरी का राशन न उठाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को डीलर के लाइसेंस निरस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि गोदामों से राशन उठाने में हील-हवाली करने वाले राशन डीलरों को चेतावनी देकर उनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करें। डीएम ने संबंधित क्षेत्रों के उपजिलाधिकारियों को भी राशन गोदामों का निरीक्षण करने व खाद्यान्न की गुणवत्ता की जांच करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन

इंसेट-
पुराने हथियारों को जमा करें: डीएम
- जिलाधिकारी ने जनपद में हथियारों के लाइसेंस की जानकारी भी ली। कहा कि किसी के पास भी यदि पुराने हथियार हैं तो वे शीघ्र उन्हें जमा करें। अंग्रेजी हुकूमत के दौरान किसी के पास यदि दो नाली बंदूक थी और घर में रखी है तो उसे भी तत्काल जमा किया जाए। डीएम ने कहा कि एक लाइसेंस पर दो ही हथियार रखने की अनुमति है। पटल अधिकारी ने बताया कि जनपद में 2400 लाइसेंसी हथियार हैं, जिनमें से 700 हथियार ही संचालित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed