फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Officers reprimanded for spending less in district planning

जिला योजना में कम खर्च करने पर अधिकारियों को लगाई फटकार

Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Officers reprimanded for spending less in district planning
जिला योजना के तहत विकास कार्यों के लिए अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 50 प्रतिशत से कम खर्च करने पर मुख्य विकास अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि कई विभाग अभी तक आठ से 10 प्रतिशत तक ही धनराशि खर्च कर पाए हैं। सीडीओ ने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ वरुण चौधरी ने जिला योजना के तहत होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में बताया गया कि जिला योजना के तहत अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 56.26 प्रतिशत विभाग ने खर्च किया है। सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग ने सबसे कम खर्च किया है। सिंचाई विभाग ने 8.07 और लघु सिंचाई विभाग ने 10.67 प्रतिशत खर्च किया है। जबकि अन्य विभागों ने 60 प्रतिशत से अधिक खर्च किया है। सीडीओ ने इस पर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि जिला योजना के तहत होने वाले कार्यों में शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर तक विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। बैठक में डीएफओ सर्वेश कुमार दुबे, सीएमओ डा. केके अग्रवाल, डीएसटीओ आनंद सिंह जंगपांगी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed