फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Number of infected in Narsingh College Gopeshwar was 58

नृसिंह कॉलेज गोपेश्वर में संक्रमितों की संख्या हुई 58

Wed, 19 Jan 2022 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Number of infected in Narsingh College Gopeshwar was 58
गोपेश्वर नृसिंह कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच करते सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल व एसीएमओ डा. - फोटो : GOPESHWAR
नृसिंह कॉलेज गोपेश्वर में कोरोना पॉजिटिव छात्राओं की संख्या 50 से बढ़कर 58 हो गई है, जबकि आठ छात्राओं के दोबारा सैंपल लिए गए हैं। बुधवार को सीएमओ डा. एसपी कुड़ियाल और एसीएमओ डा. बीपी सिंह ने नृसिंह कॉलेज पहुंचकर छात्राओं का हाल जाना। दोनों स्वास्थ्य अधिकारियों ने पीपीई किट पहनकर छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने कोरोना पीड़ित छात्राओं का मनोबल बढ़ाने के लिए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने कॉलेज प्रशासन को छात्राओं के भोजन में दूध, अंडा, फल, फलों का रस की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने पीड़ित छात्राओं को योग, प्राणायाम के बारे में भी बताया। कहा कि कोरोनाकाल में अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए नियमित प्राणायाम और योग करें। स्वास्थ्य विभाग की टीम 24 घंटे उनके साथ है। इस मौके पर एपिडेमोलॉजिस्ट (महामारी विशेषज्ञ) डा. यादव भी मौजूद थे। सीएमओ ने हॉस्टल के कीचन का भी निरीक्षण किया और यहां साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed