फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NTPC engineers should be deployed with rescue team

रेस्क्यू टीम के साथ तैनात रहें एनटीपीसी के इंजीनियर

Wed, 10 Feb 2021 09:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 09:20 PM IST
विज्ञापन
NTPC engineers should be deployed with rescue team
गढ़वाल आयुक्त रविनाथ रमन ने एनटीपीसी के अधिकारियों को उनके अनुभवी इंजीनियरों को राहत टीम के साथ हर समय तैनात रखने के निर्देश दिए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन को जल्द पूरा किया जा सके। उन्होंने एनटीपीसी के अधिकारियों को टनल में फंसे कर्मचारियों की सही लोकेशन के बारे में भी जानकारी देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को एचसीसी कार्यालय जोशीमठ में गढ़वाल आयुक्त, डीआईजी अपर्णा कुमार, जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, एसपी यशवंत सिंह चौहान, आईटीबीपी, बीआरओ, एनटीपीसी, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक कर आगे की रणनीति पर मंथन किया। गढ़वाल आयुक्त ने एनटीपीसी के अधिकारियों से टनल की संरचना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोनिवि और बीआरओ को क्षतिग्रस्त पुल और संपर्क मार्गों को शीघ्र सुचारु करने के निर्देश दिए। प्रभावित गांव में सड़क, बिजली, पानी, खाद्यान्न सहित स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता पर बहाल करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया पैंग और मुरंडा को छोड़कर बाकी सभी 11 गांवों में बिजली व्यवस्था सुचारु कर दी गई है। पैंग और मुरंडा में सोलर लाइट भेजी गई हैं। तपोवन, रैणी, जुआग्वाड़ में आवाजाही के लिए ट्राली और वैली ब्रिज से वैकल्पिक व्यवस्था बनाई जा रही है। रेस्क्यू में लगी टीम के साथ ही सभी के लिए जलपान एवं भोजन की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed