फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   NSUI protest against conducting examinations in colleges

कॉलेजों में परीक्षा कराने के विरोध में एनएसयूआई का प्रदर्शन

Thu, 06 Aug 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
NSUI protest against conducting examinations in colleges
कर्णप्रयाग में प्रदेश सरकार व उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला जलाते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : KARNPRYAG
कॉलेजों में परीक्षा कराने के विरोध में कर्णप्रयाग में एनएसयूआई के सदस्यों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका। छात्र-छात्राओं ने कहा कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को असाइनमेंट व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को पिछले सेमेस्टर के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एनएसयूआई के छात्रों ने पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग के मुख्य गेट पर नारेबाजी कर प्रदर्शन यिका। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में परीक्षा कराई गई तो संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ेगा। सोशलमीडिया सह-संयोजक अतुल नेगी ने कहा कि परीक्षा फॉर्म में फीस 1400 रुपये है, जबकि लॉकडाउन के कारण कई छात्र-छात्राओं के माता-पिता रोजगार से वंचित हो गए हैं। ऐसे समय में छात्र-छात्राओं और उनके घर वालों पर परीक्षा फीस का बोझ पड़ रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, प्रदेश सचिव मनोज रावत, नगर अध्यक्ष आयुष नेगी, अनूप रावत, अतुल नेगी, हिमांशु, मयंक, मनोज मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed