फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Now the study work will start in Gopeshwar Mahavidyalaya from 21

अब 21 से शुरू होगा गोपेश्वर महाविद्यालय में पठन-पाठन कार्य

Sun, 13 Mar 2022 10:17 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:17 PM IST
विज्ञापन
Now the study work will start in Gopeshwar Mahavidyalaya from 21
21 मार्च से विधिवत रुप से संचालित होगा गोपेश्वर महाविद्यालय। - फोटो : GOPESHWAR
दो साल तक कोरोना संक्रमण और पिछले तीन माह से विधानसभा चुनाव की गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहे पीजी कॉलेज गोपेश्वर में अब 21 मार्च से पठन-पाठन कार्य ढर्रे पर आ जाएगा। कोरोना संक्रमण के कारण महाविद्यालय का शिक्षा सत्र छह माह पीछे चल रहा है।
विज्ञापन

इस बार पहली बार विधानसभा चुनाव के तहत मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण के साथ ही मतगणना स्थल भी पीजी कॉलेज ही बनाया गया था, जिस कारण छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जनपद की तीनों विधानसभा की मतगणना भी महाविद्यालय परिसर में ही हुई। मतगणना के लिए महाविद्यालय के मुख्य भवन के 15 कक्षों का अधिग्रहण किया गया था। निर्वाचन विभाग की ओर से मतगणना के लिए कक्षों में ईंट के पीलर और लोहे की मोटी जाली लगाई गई है। अब 21 मार्च से विधिवत रूप से महाविद्यालय का संचालन किया जाना है, जिसके लिए कक्षों में हुए वैकल्पिक निर्माण कार्यों को तोड़ने का कार्य चल रहा है। महाविद्यालय खुलने को लेकर छात्र-छात्राओं में भी उत्साह बना हुआ है। बीएससी फाइनल वर्ष की छात्रा मोनिका, मनीषा और सारिका का कहना है कि दो साल से कोरोना संक्रमण के कारण पढ़ाई चौपट रही। इसके बाद विधानसभा चुनाव की सभी गतिविधियां महाविद्यालय परिसर में ही र्हुइं, जिससे पठन-पाठन कार्य प्रभावित हुआ है। अब 21 मार्च से महाविद्यालय खुल जाएगा। जिसको लेकर उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के कोआर्डिनेटर डा. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि महाविद्यालय में होली के बाद 21 मार्च से विधिवत रूप से पठन-पाठन कार्य शुरू हो जाएगा। कोरोना के कारण महाविद्यालय का शिक्षा सत्र छह माह पीछे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed