{"_id":"612e50808ebc3eb75029144a","slug":"now-tejpatta-will-become-the-identity-of-uttarakhand-gopeshwar-news-drn389031087","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब उत्तराखंड की पहचान बनेगा तेजपत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपेश्वर प्रधान डाकघर में तेजपत्ता पर डाक लिफाफा जारी करते जड़ी बूटी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विज?
- फोटो : GOPESHWAR
Link Copied
राज्य को उसकी विशिष्टता के आधार पर तैयार उत्पाद पर जीआई टैग प्रदान किया जाता है। इसके तहत तेजपत्ता को उत्तराखंड राज्य के जीआई टैग (जियोग्राफिकल इंडीकेशन) की मान्यता मिली है। यह मान्यता मिलने से अब तेजपत्ता उत्तराखंड की पहचान बनेगा। साथ ही तेजपत्ता का उत्पादन बढ़ेगा और इसकी डिमांड भी बढ़ जाएगी। मंगलवार को प्रधान डाकघर गोपेश्वर में उत्तराखंड तेजपत्ता पर एक विशेष लिफाफे का जड़ी-बूटी शोध एवं विकास संस्थान गोपेश्वर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजय भट्ट ने विमोचन किया।
विज्ञापन
प्रधान डाकघर में आयोजित समारोह में वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. विजय भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड में मौजूदा समय में तेजपत्ता के 10 हजार काश्तकार पंजीकृत हैं, जो वर्षभर में सात से 10 क्विंटल तेजपत्ता का उत्पादन करते हैं। इससे राज्य को 3 से 4 करोड़ रुपये का राजस्व भी प्राप्त होता है। कहा कि उत्तराखंड तेजपत्ता समिति की ओर से पिछले छह माह से तेजपत्ता के जीआई टैग की प्रक्रिया की जा रही थी। अब उत्तराखंड तेजपत्ता को जीआई टैग प्राप्त होने पर तेजपत्ता का उत्पादन बढ़ेगा और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजपत्ते की डिमांड भी बढ़ जाएगी। डाक अधीक्षक जीडी आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देश पर तेजपत्ता पर विशेष डाक लिफाफा जारी किया गया है। इससे उत्तराखंड के औषधीय पादपों के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर सहायक डाक अधीक्षक बीपी थपलियाल, डाकघर निरीक्षक हेमंत यादव, अजय कुमार, रुद्रप्रयाग के डाक निरीक्षक महेश प्रसाद, रोहित कुमार, कुलदीप सिंह और परिमंडलीय कार्यालय देहरादून के प्रतिनिधि शूरवीर सिंह तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।